सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब सन्तानहीनता एक कोरी कल्पना

 अब सन्तानहीनता एक कोरी कल्पना      
------------------------------------------------
क्या आप संतानहीन हैं ,और सन्तान पाना चाहते हैं
                                                    🔺     GSirg.com   🔺
------------------------------------------------

         तो ऐसे अवश्य पढ़ें 
दोस्तों इस संसार में आया हुआ हर एक प्राणी अपनी संतान की इच्छा करता है | लेकिन ईश्वर की विडंबना देखिए कि वह किसी किसी को इतनी संताने दे देता है कि वह व्यक्ति ईश्वर से कामना करने लगता है कि ,उसे अब संतान की जरूरत नहीं है | लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे अभागे लोग भी हैं जिनको संतान ही नहीं होती है ऐसे लोग संतान पाने के लिए , मंदिर ,मस्जिद और गुरुद्वारा आदि मे जाकर अपनी संतानोतपत्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं , तथा साधु-संन्यासियों और पीर फकीरों के चक्कर तक लगाने लगाते हैं , ताकि उन्हें किसी प्रकार से संतान की प्राप्ति हो सके | क्या उनके इन प्रयासों से उन्हें इसमें सफलता मिल पाती हैं, शायद नहीं |

जब उनके इस अथक और अनवरत किये प्रयासों में उन्हें सफलता नही मिल पाती है | ऐसे मे जब लोग बहुत दिनों तक माता पिता नहीं बन पाते हैं

तब उन संतानहीन लोगों की सोच कुछ इस प्रकार की बन जाती है
वह सोचते हैं कि
[ १ ] शायद संतान का सुख उनके भाग में नहीं लिखा है बहुत से लोगों को ईश्वर नहीं संता ने प्रदान की हैं परंतु शायद हमें सारी उम्र ऐसे ही गुजारना पड़ेगा |
[ 2 ] हमारे द्वारा इसके कई प्रकार के प्रयास तो किए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई इसमें मेरा क्या दोष है |
[ 3 ] शायद मुझे इस संसार में ईश्वर ने दूसरों के संतानहीनता के चुभते हुएव्यंग्य बाणों को सुनने के लिए इस संसार में भेजा है |
[ 4 ] मेरे पास सब कुछ तो है क्यों ना मैं कोई बच्चा गोद ले लूं , ताकि मुझे माता-पिता ना बनने की कमी न महसूस हो |
[ 5 ] हो सकता है यह मेरे भाग्य में भी लिखा हो या मेरे पूर्व जन्मों का अभिशाप है जो मुझे इस जन्म में भुगतना पड़ रहा है |
[ 6 ] क्यों न हम भी दूसरों की तरह सरोगेसी से माता -पिता बनने की कोशिश करें , जिससे
हमें भी झूठा ही सही पर , माता -पिता होने का गौरव तो मिल सकेगा |
[ 7 ] ईश्वर हमारे ही प्रति इतना हृदयहीन क्यों है जिसने मुझे निःसन्तान बना रखा है |
निराशा दूर भगाएं , पुनः प्रयास करें
अब
माता - पिता बनना असम्भव
नही

आज के इस वैज्ञानिक युग में संतानहीनों को अब परेशान होने की कोई विशेष आवश्यकता नहीं है | उन्हें चाहिए कि वह एक बार फिर से पुनःप्रयास करें | हो सकता है कि उनके जीवन में संतान सुख लिखा ही हो | इसके लिए आपको कुछ प्रयास करने पड़ सकते हैं | जहां आप कई बार प्रयास करने के बाद भी असफल हो चुके हैं , वहां एक और प्रयास करने में कोई बुराई नहीं है |
🔺🔺 ध्यान दें - सबसे पहले आप दोनों ही लोग किसी सेक्स-स्पेशलिस्ट के पास जाएं , तथा चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दोनों ही लोग अपना पूरा चेकअप कराएं | पूरे चेकअप के बाद आप दोनों के संतानहीन होने का कारण भी मिल सकता है | कभी कभी जीवनसंगिनी के लिए गर्भाशय का पूर्ण विकास नहीं हो पाता है , ऐसी स्थिति में वह अपने जीवन भर माँ नहीं बन पाती है | परंतु यदि आप दोनों कोई कमी नहीं है , या कोई छोटी मोटी कमी है भी , तो उसे दूर करने का प्रयास करें | हम यहां कुछ उपाय बता रहे हैं | हो सकता है इनसे आपका भला हो सके | एक बात तो आप ही स्पष्ट रुप से जान लीजिए कि अगर महिला बहन का गर्भाशय पूर्ण विकसित नहीं हुआ है | यह शारीरिक संरचना संबंधी दोष है , जिसका निराकरण नहीं किया जा सकता है | इसलिए उन महिला बहन को अपने जीवन में मां बनने की आस छोड़ देनी चाहिए |

कथन हमारा / प्रयास आपका / सफलता अवश्य मिलेगी
उपचार का प्रथम चरण - [ शरीर का शुद्धिकरण ]

हम आपको जो बताने जा रहे हैं , उसको ध्यान से पढ़कर मन में बिठाले , और यह जान लें कि जननेन्द्रियों से संबन्धित कोई भी इलाज करने से पूर्व , अमाशय का शुद्ध व साफ होना बहुत ही आवश्यक है | रोगी को कब्ज बिलकुल होना ही नहीं चाहिए | अगर यह परेशानियां शरीर में हैं तो सबसे पहले इन्हे ही दूर करने का इंतजाम करें |


उपचार का दूसरा चरण = [ जननेंद्रियों का शुद्धिकरण ]

इसके अलावा यदि महिला को प्रदर या मासिक धर्म की कोई गड़बड़ी है | तो रोगी को चाहिए कि किसी चिकित्सक से सम्पर्क कर इस परेशानी को भी दूर कर ले | अगर आप हमारी इन लेखों को पढ़ते रहे तुम्हारे विषय में आगे भी आपको बताते रहेंगे |

उपचार का तीसरा चरण - [ गर्भाशय का शुद्धिकरण ]

इसके लिए आप किसी दुकानदार से थोड़ी सी फिटकरी ले आए | अब इस फिटकरी को दर-दरा कूट लें | तत्पश्चात चूल्हे पर तवा गर्म करके इस फिटकरी का फूला बना ले | ततपश्चात इस फूला को महीन महीन पीस करके किसी शीशी में सुरक्षित रख लें | अब कोई सूती , सफेद ,और झीना कपड़ा ले | इस कपड़े की कई पोटलिया बना ले | इन पोटलियों में 3 ग्राम फिटकरी का फूला भर दे | अब पोटली का मुंह सुई धागे से सिलकर इसप्रकार बन्द करें कि धागे का छोर लंबा ही रहे | महिला मासिकधर्म की समाप्ति से 3 दिन बाद एक पोटली को अपने प्राइवेट पार्ट के भीतर रखकर , कुछ देर जमीन पर उकडूं बैठी रहे | औषधि के प्रभाव से गर्भाशय की गंदगी बाहर निकलेगी | इस तरह से 1 सप्ताह तक रोज शाम को सुविधानुसार पोटलियाँ प्राइवेट पार्ट पर रखती रहे| इससे गर्भाशय का शुद्धिकरण हो जाएगा |

उपचार का अंतिम चरण


गांव और देहातों में एक वृक्ष होता है जिसे हम बबूल या कीकर कहते हैं | किसी-किसी कीकर के पेड़ मैं चार-पांच गज की दूरी पर एक फ़ोड़ा सा निकल आता है | जिसे जिसे कीकरबंदा कहते हैं , का पता कर घर ले आएं | इसका पता लगाना थोड़ा कठिन जरूर है , लेकिन मिल जाता है | इसको छाया में सुखाकर खूब महीन महीन पीस डालें | अगला मासिक धर्म आने के 3 दिन बाद इस चूर्ण की 3 ग्राम मात्रा , अपने प्राइवेट पार्ट मे रख लिया करे,| ऐसा 3 दिन तक लगातार करती रहे | ऐसा ही आने वाली प्रत्येक माहवारी के 3 दिनों तक 3 खुराकें रखती रहें | प्रभु की कृपा से वह स्त्री अवश्य गर्भ धारण करती है | यह साधु संतों का बताया हुआ अनुपम नुस्खा है जो , कभी बेकार नहीं जाता है | इसको अपनाएं और संतान सुख से वंचित न रहे | जय आयुर्वेद 

इसे आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ अवश्य शेयर अवश्य करें , शायद आपका एक प्रयास उनकी पूरी जिंदगी खुशियों से भर सके ||  धन्यवाद || अ 

हमारे आगे आने वाले लेख इन्हे आप अवश्य पढ़ें और लाभ उठाएं
[ 1 ] पुरुषों की गुप्त रोग की समस्याएं व निराकरण |
[ 2 ] वन्ध्या स्त्रियां भी प्रभु की कृपा बन सकती है माँ |
[ 3 ] मासिक धर्म और प्रदर की परेशानियां सरल उपाय | अ
[ 4 ] गर्भ धारण की समस्याओं का आसान निराकरण |
[ 5 ] अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के प्राकृतिक उपाय |
[ ६ ] चाँद जैसा गोरा चिट्टा बेटा कैसे पाएं | |
[ 7 ]आपकी अपनी सन्तान बेटा ही होगा | ऐसा सम्भव है |



इति श्री
web - gsrig.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इलाज ; एसिड अटैक [1/15 ] D

web - gsirg.com इलाज ; एसिड अटैक के क्या कारण आजकल अखबारों में तेजाब से हमले की खबरें पढ़ने को मिल ही जाती हैं। तेजाब से हमला करने वाले व्यक्ति प्रायः मानसिक बीमार या किसी हीनभावना से ग्रस्त होते हैं। ऐसे लोग अपनी हीनभावना को छिपाने तथा उसे बल प्रदान करने के लिए अपने सामने वाले दुश्मन व्यक्ति पर तेजाब से हमला कर देते हैं। कभी-कभी इसका कारण दुश्मनी भी होता है , इसके अलावा कभी-कभी लोग अपनी आत्मरक्षा के लिए भी एसिड अटैक का अवलंबन कर लेते हैं। कारण कुछ भी हो किंतु इसमें पीड़ित को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे हमलों का होना या ऐसी घटनाएं होना हर देश में आम बात हो गई है। इस्लामी देशों में लड़कियों को उनकी किसी त्रुटि के कारण तो ऐसी धमकियां खुलेआम देखने को मिल जाती हैं। \\ शरीर का बचाव \\ यदि के शरीर किसी पर तेजाब से हमला होता है , उस समय शरीर के जिस भाग पर तेजाब पड़ता है , वहां पर एक विशेष प्रकार की जलन होने लगती है | इस हमले में शरीर का प्रभावित भाग बेडौल , खुरदरा और भयानक हो सकता है | इस हमले से पीड़ित व्यक्ति शरीर की त...

धर्म ; प्रगति का एकमात्र उपाय है तपश्चर्या [ 19 ]

Web - 1najar.in प्रगति का एकमात्र उपाय है तपश्चर्या प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के दो ही प्रमुख क्षेत्र हैं | इसमें में प्रथम है , भौतिक क्षेत्र , तथा दूसरा है आध्यात्मिक क्षेत्र | इस भौतिक संसार का प्रत्येक प्राणी इन्हीं दो क्षेत्रों में से ही किसी एक को अपने जीवन में क्रियान्वित करना चाहता है | अपने प्रयास से उसको उस क्षेत्र में सफलता लगभग मिल ही जाती है | दोनों ही क्षेत्रों में सफलता के लिए केवल एक ही नियम काम करता है | उस नियम का नाम है तपश्चर्या | प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अभीष्ट श्रम करना पड़ता है | इसके लिए उसे प्रयत्न , पुरुषार्थ , श्रम और साहस का अवलंबन लेना पड़ता है | सफलता को पाने में यह सभी तत्व महत्वपूर्ण है | फिर भी प्रयत्न का एक अलग ही स्थान है | प्रयत्न परायणता यह तो सर्वविदित है कि व्यक्ति चाहे किसान हो , मजदूर हो , शिल्पी हो , पहलवान हो , कलाकार हो , चपरासी हो या अखबार हो अथवा कुछ भी हो उसको सफलता प्राप्त के सभी पायदानों को अपनाना ही पड़ता है | व्यक्ति के ...

धर्म ; सफलता देने तथा धनवर्षिणी साधनाएं [ भाग - एक ]

web - gsirg.com धर्म ; सफलता देने तथा धनवर्षिणी साधनाएं [ भाग - एक ] मेरे सम्मानित पाठकगणों आज हम सफलता प्रदान करने वाली कुछ साधनाओं के विषय पर चर्चा करेंगे , कि सफलता किसे कहते हैं ? हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है | परंतु सफलता का असली मार्ग क्या है ?वह या तो उसे जानता नहीं है या फिर जानने के बाद भी , उस पर चलना नहीं चाहता है , या चल नही पाता है | इस संबंध में संस्कृत के यह श्लोक उन्हें प्रेरणा दे सकता है | '' कर्मेण्य हि सिध्यंति कार्याणि न मनोरथै; सुप्तस्य एव सिंहस्य प्रविशंति मुखे न मृगाः '' अर्थ - मन में उत्पन्न होने वाली सभी आकांक्षाओं की पूर्ति , कर्म करने से ही होती है | जिस प्रकार एक सोता हुआ सिंह यदि कल्पना करे कि उसके मुंह में कोई मृग प्रवेश कर जाए , तो ऐसा संभव नहीं है | ठीक इसी प्रकार कर्म करने से ही मन में उत्पन्न होने वाली आकांक्षाओं की पूर्ति की जा सकती है , मात्र कल्पना करने से इच्छाओं की पूर्ति नही हो सकती है | यहाँ प्रत्येक मानव को यह जान लेना चाहिए...