सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धर्म ; प्रगति का एकमात्र उपाय है तपश्चर्या [ 19 ]

Web - 1najar.in
प्रगति का एकमात्र उपाय है तपश्चर्या
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के दो ही प्रमुख क्षेत्र हैं | इसमें में प्रथम है , भौतिक क्षेत्र , तथा दूसरा है आध्यात्मिक क्षेत्र | इस भौतिक संसार का प्रत्येक प्राणी इन्हीं दो क्षेत्रों में से ही किसी एक को अपने जीवन में क्रियान्वित करना चाहता है | अपने प्रयास से उसको उस क्षेत्र में सफलता लगभग मिल ही जाती है | दोनों ही क्षेत्रों में सफलता के लिए केवल एक ही नियम काम करता है | उस नियम का नाम है तपश्चर्या | प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अभीष्ट श्रम करना पड़ता है | इसके लिए उसे प्रयत्न , पुरुषार्थ , श्रम और साहस का अवलंबन लेना पड़ता है | सफलता को पाने में यह सभी तत्व महत्वपूर्ण है | फिर भी प्रयत्न का एक अलग ही स्थान है |
प्रयत्न परायणता
यह तो सर्वविदित है कि व्यक्ति चाहे किसान हो , मजदूर हो , शिल्पी हो , पहलवान हो , कलाकार हो , चपरासी हो या अखबार हो अथवा कुछ भी हो उसको सफलता प्राप्त के सभी पायदानों को अपनाना ही पड़ता है | व्यक्ति के प्रयत्न में परायणता का इसमें प्रमुख और प्रथम स्थान है | इसे एक प्रकार से महाप्रज्ञा का तत्वदर्शन भी कहा जा सकता है | यह तत्वदर्शन सभी के आत्मिक जीवन में एक समान लागू होता है | किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की संभावना इसी पर ज्यादा निर्भर करती है | साधन में तपश्चर्या की तीव्रता जिस अनुपात में होती है , सफलता भी उसी अनुपात में मिलती है |
तपश्चर्या की साहसिकता
सफलता प्राप्ति के प्रयासों में व्यक्त की ''तपश्चर्या की सार्थकता '' जिस मात्रा तक प्रचंड हो सकती है | सफलता भी उसी के अनुरूप ही मिलती है | उपासना और साधना का तांत्रिक पर्यवेक्षण करने से जानकारी मिलती है , कि पूरे संसार के आत्मविज्ञान का ढांचा ही किसी की प्रगति के लिए आवश्यक ऊर्जा पैदा करता है , अर्थात यह ऊर्जा तपश्चर्या के माध्यम से ही उत्पन्न की जा सकती है | प्रत्येक व्यक्ति को अंतश्चेतना का स्तर उच्च करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है | क्योंकि इसके बिना कोई काम ही नहीं चल सकता है | किसी भी व्यक्ति को अगर अपने जीवन स्तर को ऊपर उठाना है , अथवा आगे बढ़ाना है , यदि आगे बढ़कर सफलता पाना है तो उसे कार्यसमर्थता उत्पन्न करके ही किया जा सकता है | अन्यथा की स्थिति में उसमें पात्रता का विकास नहीं होगा |
विभूतियों और सिद्धियों से लाभान्वित होने का अवसर
जब व्यक्ति अपने अंदर समर्थता की पात्रता पैदा कर लेता है | उससमय से ही उसका विकास होना प्रारंभ हो जाता है | आध्यात्मिकप्रगति की दिशा में जिन लोगों ने सफलताएं प्राप्त की हैं , यदि उनके प्रयासों का आदि से अंत तक अध्ययन किया जाए , तब इस तथ्य का प्रमाणीकरण हो पाता है | तब पता चलता है कि केवल ऐसे ही महापुरुषों ने ही आवश्यक तपश्चर्या करके अपनी पात्रता विकसित की है | इस विकास के बाद ही उसे '' विभूतियों '' और '' सिद्धियों '' के लाभ के अवसर प्राप्त हुए हैं | श्रेष्ठ पुरुषों से लेकर ऋषियों और महर्षियों ने इसीप्रकार सफलताएं प्राप्त की हैं | उनकी सभी सफलताएं तप या साधना पर ही निर्भर रही हैं |
प्रबल पुरुषार्थ आवश्यक
भौतिक क्षेत्र में प्रत्येक तरह ही आत्मिकक्षेत्र में भी आत्मपरिष्कार के लिए प्रबल पुरुषार्थ करने पड़ते हैं | ऐसा करने से ही व्यक्ति में क्षमताओं का विकास होता है , तथा इसी के माध्यम से ही उसमें यह क्षमता पैदा हो जाती है , कि वह किसी की वह अंतरजगत की प्रसुप्त दिव्य क्षमताओं को जगाकर उसे विभूतिवाहक बना सके | इसके अलावा वह इसी आधार पर देवी के अनुरागियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है | यह सब कुछ ठीक उसी प्रकार होता है , जैसे एक स्थान पर जमा हुआ धातुभंडार अपनी आकर्षण क्षमता से ही दूर-दूर फैले हुए सजातीय कणों को अपनी ओर खींच लेने की क्षमता पैदा कर लेता है | बिल्कुल यही तथ्य या सिद्धांत आत्मिकप्रगति की दिशा में अक्षरसः से लागू होता है |
साधक में पात्रता का विकास
साधक अपने प्रयासों से जितनी प्रगति प्राप्त कर लेता है , उसी अनुपात में उसका विकास भी होता है | विकास के क्रमशः बढ़ते रहने से उसे अपने वर्चस्व में भी प्रगति मिलती चली जाती है | क्योंकि इन दिव्य उपलब्धियों का उद्गम क्षेत्र ही व्यक्ति का अंतःक्षेत्र में होता है , तथा इसी क्षेत्र में उसे व्यापकं ब्रह्मसत्ता से भी अजस्र अनुग्रह प्राप्त होते चले जाते हैं | इन उपलब्धियों से साधक निहाल होता चला जाता है | इसके बावजूद भी मूल तत्व जहां का तहां ही रहता है | यदि उसे प्राप्त करना है उसका मूल्य भी चुकाना होता है |
उच्च स्तरीय सफलताओं की प्राप्ति
यदि किसी ने भौतिक क्षेत्र में पुरुषार्थ कर लिया है , तब उसके प्रति प्रतिफल का कर्म और भाग्य का सिद्धांत पग पग पर चरितार्थ होता चला जाता है | मां गायत्री महाशक्ति की देवी हैं , उनकी उपासना करने वालों को उनकी आत्मिकभूतियां प्राप्त करने के लिए भी उपयुक्त पुरुषार्थ करने का सिद्धांत , सरलता से समझ में आता रहता है | उन्हें यह जानकारी हो जाती है कि आत्मिक पुरुषार्थ का नाम ही तपश्चर्या है , इसीलिए वह लोग उसी का अनुसरण करते हुए , प्राचीन काल के महान आत्मवेत्ताओं की तरह उच्च स्तरीय सफलताएं प्राप्त करने में सफल हो पाते है | उनकी इस सफलता में तपश्चर्या का प्रमुख स्थान होता है |
उच्च स्तरीय आदर्शों का परिपालन
तपश्चर्या के माध्यम से ही सफलताएं प्राप्त करनेवालों में स्वार्थपरता या लोकलालसाएं नहीं होनी चाहिए | उसे अपने अंदर दैवीय परंपराओं को इस प्रखरता के साथ अपनाना चाहिए कि उसके समक्ष पशुता को सफलता न प्राप्त हो सके | व्यक्ति को आत्मिकप्रगति की उपलब्धि का उचित मूल्य चुकाने का साहस भी होना चाहिए , क्योंकि सिद्धियां सदा ही पुरुषार्थों वालों को ही मिलती रही हैं | उसे पूरी तरह इस तथ्य स्मरण रखना चाहिए , कि किसी को काया कष्ट देना ही नहीं है , बल्कि उच्च स्तरीय आदर्शों का पालन करना है | तथा जनोपकर के ही कार्य करते रहना है | उसको इस तथ्य को प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार करना ही तपसाधना या तपश्चर्या कहलाता है |
इति श्री
Web - 1najar.in

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

1 इलाज ; मोटापा

web - gsirg.com helpsir.blogspot.in इलाज ; मोटापा इस दुनिया में हर एक प्राणी सुगठित , सुंदर और सुडोल तथा मनमोहक शरीर वाला होना चाहता है | इसके लिए वह तरह तरह के व्यायाम करता है | सुडौल शरीर पाने के लिए वह हर व्यक्ति जो मोटापे से परेशान है , प्राणायाम और योग का भी सहारा लेता है | लेकिन उसका वातावरणीय प्रदूषण , अनियमित आहार-विहार उसके शरीर को कहीं ना कहीं से थोड़ा या बहुत बेडौल कुरूप या भद्दा बना ही देते हैं | आदमियों के शरीर में होने वाली इन कमियों मैं एक मोटापा भी है | जिसके कारण व्यक्ति का शरीर बेबी डॉल जैसा दिखाई पड़ने लगता है | बहुत से यत्न और प्रयत्न करने के बाद भी उसे इसमें सफलता नहीं मिल पाती है | वस्तुतः शरीर का मोटा होना उस व्यक्ति के लिए लगभग अभिशाप सा होता है | वसा की आवश्यकता हमारे शरीर के अंगों और प्रत्यंगों को ढकने का कार्य बसा या चर्बी का होता है | जिसकी एक मोटी परत त्वचा के नीचे विद्यमान रहती है | इस चर्बी का काम शरीर को उष्णता प्रदान करना है ...

इलाज ; एसिड अटैक [1/15 ] D

web - gsirg.com इलाज ; एसिड अटैक के क्या कारण आजकल अखबारों में तेजाब से हमले की खबरें पढ़ने को मिल ही जाती हैं। तेजाब से हमला करने वाले व्यक्ति प्रायः मानसिक बीमार या किसी हीनभावना से ग्रस्त होते हैं। ऐसे लोग अपनी हीनभावना को छिपाने तथा उसे बल प्रदान करने के लिए अपने सामने वाले दुश्मन व्यक्ति पर तेजाब से हमला कर देते हैं। कभी-कभी इसका कारण दुश्मनी भी होता है , इसके अलावा कभी-कभी लोग अपनी आत्मरक्षा के लिए भी एसिड अटैक का अवलंबन कर लेते हैं। कारण कुछ भी हो किंतु इसमें पीड़ित को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे हमलों का होना या ऐसी घटनाएं होना हर देश में आम बात हो गई है। इस्लामी देशों में लड़कियों को उनकी किसी त्रुटि के कारण तो ऐसी धमकियां खुलेआम देखने को मिल जाती हैं। \\ शरीर का बचाव \\ यदि के शरीर किसी पर तेजाब से हमला होता है , उस समय शरीर के जिस भाग पर तेजाब पड़ता है , वहां पर एक विशेष प्रकार की जलन होने लगती है | इस हमले में शरीर का प्रभावित भाग बेडौल , खुरदरा और भयानक हो सकता है | इस हमले से पीड़ित व्यक्ति शरीर की त...

दुख की आवश्यकता दुख की आवश्यकता दुख की आवश्यकता

 दुख क्या है ? इस नश्वर संसार के जन्मदाता परमपिता ईश्वर ने अनेकों प्रकार के प्राणियों की रचना की है | इन सभी रचनाओं में मानव को सर्वश्रेष्ठ माना गया है | इस संसार का प्रत्येक मनुष्य अपना जीवन खुशहाल और सुख में बिताना चाहता है , जिसके लिए वह अनेकों प्रकार की प्रयत्न करता रहता है | इसी सुख की प्राप्ति के लिए प्रयास करते हुए उसका संपूर्ण जीवन बीत जाता है | यहां यह तथ्य विचारणीय है कि क्या मनुष्य को अपने जीवन में सुख प्राप्त हो पाते हैं | क्या मनुष्य अपने प्रयासों से ही सुखों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर पाता है | यह एक विचारणीय प्रश्न है | सुख और दुख एक सिक्के के दो पहलू वास्तव में देखा जाए तो प्रत्येक मानव के जीवन में सुख और दुख दोनों निरंतर आते-जाते ही रहते हैं | सुख के बाद दुख और दुख के बाद सुख की पुनरावृत्ति होती ही रहती है | यह प्रकृति का एक सार्वभौमिक सिद्धांत है | अगर किसी को जीवन में केवल सुख ही मिलते रहे , तब हो सकता है कि प्रारंभ में उसे सुखों का आभास ज्यादा हो | परंतु धीरे-धीरे मानव को यह सुख नीरस ही लगने लगेंगे | जिसके कारण उसे सुखों से प्राप्त होने वा...