सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

[ B/12 ] माता की प्रसन्नता से मिलती है मुक्ति

web - gsirg.com
माता की प्रसन्नता से मिलती है मुक्ति
मां भगवती की लीला कथा के अनुकरण से शिवसाधक को कई प्रकार की उपलब्धियां प्राप्त होती हैं , जैसे शक्ति , भक्ति और मुक्ति आदि | माता की लीला कथा का पाठ करने से ही शक्ति के नए नए आयाम खुलते हैं | यह एक अनुभव की बात है | आदिकाल से ही माता के भक्तजन इस अनुभव को प्राप्त करते रहे हैं , और आगे भी प्राप्त करते रहेंगे | भक्तों का ऐसा मानना है , कि शक्ति प्राप्त का इससे सहज उपाय अन्य कोई नहीं है | इसके लिए दुर्गा सप्तशती की पावन कथा का अनुसरण करना होता है , जो लोग धर्म के मर्मज्ञ हैं तथा जिनके पास दृष्टि है केवल वही लोग इस सत्य को सहज रूप में देख सकते हैं |
दुर्गा सप्तशती का पाठ
माता की भक्ति करने वालों के जानकारों का विचार है , कि माता की शक्ति प्राप्त का साधन , पवित्र भाव से दुर्गा सप्तशती के पावन पाठ करने पर ही प्राप्त हो सकता है | इस पवित्र और शक्ति दाता पावन कथा का प्रचार केवल धरती पर ही नहीं , अन्य लोको में भी है | इस पावन कथा का पाठ और अनुष्ठान लोक लोकांतर में भिन्न भिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाता है | इसके पाठ से अवरोधों का नाश , विघ्न बाधाओं से छुटकारा और नवसृजन का प्रारंभ होता है | जो भी साधक इस पाठ को पवित्र और भावना भरे मन से करता है तथा माँ भगवती का चिंतन करता है , माता उन्हें निश्चित रूप से अपनी शक्ति का वरदान देती हैं | यह सत्य किसी से छिपा नहीं है | इसको कई बार देखा और परखा भी जा चुका है , कि माता, अपने क्रोध से महाकाल , शंकर भगवान को भी विस्मित कर देने वाली आदिशक्ति माँ , केवल मां पुकारने से ही वरदायिनी और शीघ्र प्रसन्न होने वाली मां प्रसन्न हो जाती हैं |
मुक्ति दायिनी है मां
जिन असाध्य कार्यों को करने में स्वय स्वयं शंकर भगवान को सफलता नहीं मिल पाती है , उस कार्य को मां सामान्य जन की पुकार पर पूरा कर देती है | वास्तव में भक्ति की महिमा ही विचित्र है कि ममतामयी हैं | मां के इस ममतामयी रूप के बारे में ऐसी धारणा है | माता की शक्ति का अनुभव तथा लाभ तो सभी को मिल सकता है परंतु भक्ति मिलना आसान नहीं है | क्योंकि माता की भक्ति केवल उन्हीं को मिलती है जिनका अंतःकरण शुद्ध तथा चिंतन परिष्कृत होता है | भक्ति भाव से भरे साधक मां की सबसे प्यारी संतान होते हैं , इसीलिए मां स्वयं अपने तथा पवित्र और अंतःकरण के भाव से भरे ह्रदय वाले साधकों के बीच , कोई भेदभाव नहीं करती हैं | माता की भक्ति करने वाला साधक चाहे जिस लोक का निवासी हो , चाहे जिस जाति का हो अथवा किसी का पुत्र अथवा पुत्री हो माँ उससे कोई भेद नहीं करती हैं | वह तो केवल भक्तों की आर्त पुकार पर, उसे अपनी भक्ति का वरदान दे देती हैं |
विधि विधान का बंधन नहीं
करुणामयी माता अपनी प्रसन्नता से सभी को मुक्ति का वरदान देती हैं | यह वरदान मिल जाने पर भक्त के सभी जटिल कर्मबंधन तथा कठिन कष्ट और असाध्य रोग आदि समाप्त हो जाते हैं | प्रत्येक देवी देवता की अनेकों साधनाएं हैं , अनगिनत साधन है और सभी का एक निश्चित विधि विधान का प्रारूप है | लेकिन आदिशक्ति माता की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के विशेष विधि विधान साधना या साधन की आवश्यकता नहीं है | माता तो विधि-विधानों और विज्ञान से ऊपर उठकर अपनी कृपा और प्रसन्नता भक्तों को उपहारस्वरूप में स्वयम प्रदान करती हैं | अगर किसी प्राणी ने अनेक जन्म तक मां की की साधना की हो तो वह प्राणी माँ की कृपा से परम गति को प्राप्त होता है | उसे अपने आप ही मुक्ति मिल जाती है | इसके लिए उसको अनेक जन्मों की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती है |
स्मरण और अनुभूति
जैसा की प्रारंभ हमें बताया जा चुका है कि आदिशक्ति माता को प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष विधि विधान या विज्ञान की आवश्यकता नहीं है | तब प्रश्न यह उठता है कि माता की प्रसन्नता कैसे प्राप्त की जाए | इसके लिए भक्त या साधक को बस माता के साथ अपने नैसर्गिक सहज संबंधों के स्मरण की अनुभूति की आवश्यकता होती है | क्योंकि माता तो संपूर्ण संसार की माता है , और विश्व के सभी प्राणी उनकी प्रिय संतान हैं , इसलिए मां को प्रसन्न करने के लिए केवल उनका शुद्ध अंतकरण से स्मरण की अनुभूत करना ही पर्याप्त है | क्योंकि वह जगत माता है और माता कभी भी अपनी संतान का अहित नहीं करती है , सदा उसका कल्याण करती है | इसीलिए वह प्रसन्न होकर अपनी संतानों को मुक्ति का प्रसाद प्रदान करती हैं |
त्रिकाल त्रिबारं सत्य
आदिशक्ति माता स्वयं सृष्टि भी हैं और सृष्टा भी है | अखिल विश्व में जितनी भी रचनाएं , रचनाकार , सृजन और सृजेता हैं सभी कुछ माताजी ही हैं | वह प्रत्येक ब्रम्हाण्ड के सभी रहस्य को जानती हैं , क्योंकि विश्व के सारे रिश्ते उन्हीं से जन्मे हैं | जो भी है और जहां भी है उसको वह उसी तरह स्वीकार कर लेती हैं | इसीलिए उनको प्र्शन्न करने का किसी तरह का विधि विधान या विज्ञान नहीं है , तथा उनके जो भी प्रभाव और परिणाम है इन सब की जन्मदात्री माता जी ही हैं | इसीलिए इस तथ्य से परिचित भक्त या साधक किसी भी विधि विधान में नहीं पड़ते हैं | वह तो केवल एकाक्षरी मंत्र ''मां '' को शुद्ध अंतकरण से स्मरण करने लगते हैं , और उनकी शरण में चले जाते हैं | यह तो सत्य ही है कि शरणागत में आए हुए पुत्र को मां उन्हें अपना प्रसाद प्रदान करती हैं , तथा दुनिया की भव तथा बाधाओं से मुक्त कर , मुक्ति का वरदान प्रदान कर देती हैं |
आदिशक्ति माता मैं ही साधना में ही विश्व के गहन रहस्य समाए हैं | यह परम् वतस्ला माता ही पराविद्या , संसार बंधन और मोक्ष की हेतुभूता सनातनी देवी है | जनसामान्य केवल मां के एकाक्षरी मंत्र '' माँ '' का पवित्र हृदय श्रद्धा से स्मरण कर उनकी प्रसन्नता का प्रसाद प्राप्त कर , इस संसार से मुक्ति प्राप्त कर सकता है |
इति श्री
web- gsirg.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

1 इलाज ; मोटापा

web - gsirg.com helpsir.blogspot.in इलाज ; मोटापा इस दुनिया में हर एक प्राणी सुगठित , सुंदर और सुडोल तथा मनमोहक शरीर वाला होना चाहता है | इसके लिए वह तरह तरह के व्यायाम करता है | सुडौल शरीर पाने के लिए वह हर व्यक्ति जो मोटापे से परेशान है , प्राणायाम और योग का भी सहारा लेता है | लेकिन उसका वातावरणीय प्रदूषण , अनियमित आहार-विहार उसके शरीर को कहीं ना कहीं से थोड़ा या बहुत बेडौल कुरूप या भद्दा बना ही देते हैं | आदमियों के शरीर में होने वाली इन कमियों मैं एक मोटापा भी है | जिसके कारण व्यक्ति का शरीर बेबी डॉल जैसा दिखाई पड़ने लगता है | बहुत से यत्न और प्रयत्न करने के बाद भी उसे इसमें सफलता नहीं मिल पाती है | वस्तुतः शरीर का मोटा होना उस व्यक्ति के लिए लगभग अभिशाप सा होता है | वसा की आवश्यकता हमारे शरीर के अंगों और प्रत्यंगों को ढकने का कार्य बसा या चर्बी का होता है | जिसकी एक मोटी परत त्वचा के नीचे विद्यमान रहती है | इस चर्बी का काम शरीर को उष्णता प्रदान करना है ...

इलाज ; एसिड अटैक [1/15 ] D

web - gsirg.com इलाज ; एसिड अटैक के क्या कारण आजकल अखबारों में तेजाब से हमले की खबरें पढ़ने को मिल ही जाती हैं। तेजाब से हमला करने वाले व्यक्ति प्रायः मानसिक बीमार या किसी हीनभावना से ग्रस्त होते हैं। ऐसे लोग अपनी हीनभावना को छिपाने तथा उसे बल प्रदान करने के लिए अपने सामने वाले दुश्मन व्यक्ति पर तेजाब से हमला कर देते हैं। कभी-कभी इसका कारण दुश्मनी भी होता है , इसके अलावा कभी-कभी लोग अपनी आत्मरक्षा के लिए भी एसिड अटैक का अवलंबन कर लेते हैं। कारण कुछ भी हो किंतु इसमें पीड़ित को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे हमलों का होना या ऐसी घटनाएं होना हर देश में आम बात हो गई है। इस्लामी देशों में लड़कियों को उनकी किसी त्रुटि के कारण तो ऐसी धमकियां खुलेआम देखने को मिल जाती हैं। \\ शरीर का बचाव \\ यदि के शरीर किसी पर तेजाब से हमला होता है , उस समय शरीर के जिस भाग पर तेजाब पड़ता है , वहां पर एक विशेष प्रकार की जलन होने लगती है | इस हमले में शरीर का प्रभावित भाग बेडौल , खुरदरा और भयानक हो सकता है | इस हमले से पीड़ित व्यक्ति शरीर की त...

[ j/1 ] बूढ़ों को काम शक्ति से भरपूर बनाने वाली औषधि

web - gsirg.com बूढ़ों को काम शक्ति से भरपूर बनाने वाली औषधि यह तो सभी जानते हैं कि जीवन का आखिरी चरण अर्थात बुढ़ापा होना एक शारीरिक प्रक्रिया है | शरीर के बुड्ढे हो जाने पर व्यक्ति की सभी इंद्रियां और अंग प्रत्यंग कमजोर हो जाते हैं | प्रत्येक व्यक्ति को अपने पूरे जीवन का एक लंबा अनुभव होता है | बुढ़ापे मे आदमी का शरीर अवश्य कमजोर हो जाता है , परन्तु उसका मन कभी कमजोर नहीं हो पाता है | क्योंकि व्यक्ति के मन की कोई उम्र उम्र सीमा नहीं होती है | इसलिए मन सदैव ही जवान बना रहता है | दूसरे शब्दों में इसे इस प्रकार भी समझ सकते हैं कि मन पर काल का प्रभाव कभी नहीं पड़ता है | मन की अनंत इच्छाएं प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अनेकों इच्छाएं करता रहता है , तथा उनकी पूर्ति के लिए आजीवन उसमें संलग्न भी रहता है | पर उसकी यह इच्छाएं केवल और केवल उसकी मृत्यु के बाद ही उसका पीछा छोड़ती है | ऐसी ही अनेकों इच्छाओं में कामेच्छा भी शामिल है | हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख और संपत्ति के साथ साथ कामेच्छा से भी जुड़ा रहना चाहता है | सुख और संपत्ति की इच्छाओं की पूर्ति के बाद अथवा न होने के बाद भी ,व...