सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धर्म ; सफलता देने तथा धनवर्षिणी साधनाएं [ भाग - एक ]

web - gsirg.com

धर्म ; सफलता देने तथा धनवर्षिणी साधनाएं [ भाग - एक ]

मेरे सम्मानित पाठकगणों आज हम सफलता प्रदान करने वाली कुछ साधनाओं के विषय पर चर्चा करेंगे , कि सफलता किसे कहते हैं ? हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है | परंतु सफलता का असली मार्ग क्या है ?वह या तो उसे जानता नहीं है या फिर जानने के बाद भी , उस पर चलना नहीं चाहता है , या चल नही पाता है | इस संबंध में संस्कृत के यह श्लोक उन्हें प्रेरणा दे सकता है |
'' कर्मेण्य हि सिध्यंति कार्याणि न मनोरथै;
सुप्तस्य एव सिंहस्य प्रविशंति मुखे न मृगाः ''

अर्थ - मन में उत्पन्न होने वाली सभी आकांक्षाओं की पूर्ति , कर्म करने से ही होती है | जिस प्रकार एक सोता हुआ सिंह यदि कल्पना करे कि उसके मुंह में कोई मृग प्रवेश कर जाए , तो ऐसा संभव नहीं है | ठीक इसी प्रकार कर्म करने से ही मन में उत्पन्न होने वाली आकांक्षाओं की पूर्ति की जा सकती है , मात्र कल्पना करने से इच्छाओं की पूर्ति नही हो सकती है |

यहाँ प्रत्येक मानव को यह जान लेना चाहिए कि , उसके मन में उत्पन्न होने वाली किसी सफलता को प्राप्त करने के लिए , उसका कर्म करना अति आवश्यक है | सच तो यह है दोस्तों , इस आधुनिक संसार मे कर्म करने पर भी कभी-कभी सफल परिणाम तो मिलता नहीं है , फिर कर्म न करने पर सफलता की आशा कैसे की जा सकती है ? दुकान , नौकरी , व्यापार रोजगार आदि प्रत्यक्ष कर्म , प्रत्यक्ष सफलता के लिए आवश्यक ही हैं परंतु आज हम आपको कुछ ऐसी साधनाओं के संबंध में बताने जा रहे हैं , जिनका लगन धैर्य और परिश्रम पूर्वक मनलगाकर प्रयास किया जाए तो सफलता मिलना कोई बड़ी बात नहीं है |


साधनाओं का सही समय


किसी भी प्रकार की सफल साधना के लिए सही वक्त का चुनाव मायने रखता है |किसी भी साधना को सिद्ध करने के लिए होली का त्योहार साधकों के लिए स्वर्णिम वरदान स्वरुप दिवस है | यदि कोई साधक पवित्र भाव और पवित्र मन से इस दिन का चयन कर कई-कई साधनाएं संपन्न करे तब भी उसे अपने पूरे वर्ष को सफल और आनंद युक्त बनाने म पूरी सफलता प्राप्त होती है |


प्राचीन धार्मिक मनीषियों के अनुसार इस दिवस पर की गई साधनाएं अपना पूर्ण प्रभाव निश्चित रूप से छोड़ती हैं , जो साधक होली की इस रात्रि को अपने गुरु के आदेशों का पालन करते हुए इन साधनाओं को सिद्ध करने में अनुरक्त होते हैं , उन्हे निश्चित रूप से सफलता मिलती है | यदि कोई साधक इस विषय में तर्क-कुतर्क करते हैं तो वह अपनी अधिकांश ऊर्जा आलोचना और संदेह मे ही गवा देते हैं | इस विषय मे यह सदैव याद रखें कि अपने समस्त विरोधाभाषों के बावजूद भी तंत्र की सर्वोच्चता निर्विवाद रूप मे सत्य ही रही है |

साधना और सफलता का संबंध

वास्तव में तांत्रोक्त साधनाएं ही सफलता से अधिक संबंध रखती हैं | इसका कारण है कि , इसके पीछे व्यक्ति की जूझने की प्रवृति होती है | परिणाम स्वरुप उसे निश्चित रूप से सफलता मिलने की प्रबल संभावना होती है | एक साथ ही एक सत्य यह भी है कि , अपने समस्त विरोधाभासों के बाद भी तंत्र की सर्वोच्चता निर्विवाद रुप से सत्य होना है | होली के दिन प्रकृति भी सहायक रूप मे साधक के चारों ओर ऐसा वातावरण तैयार कर देती है कि शुद्ध चेतना भी अणुओं का संचरित होने लग जाती है , जिसके कारण साधक को उसके परिश्रम का कई हजार गुना लाभ और प्रभाव प्राप्त हो जाता है |

संपूर्ण धनहीनता की समाप्ति की साधना

साधना द्वारा मानव की पहली और उत्कट आकांक्षा होती है कि उसकी धनहीनता समाप्त हो जाए , और उसके जीवन में सौभाग्य के मौके आने लगे | इसका कारण है कि , बिना धन के जीवन मे किसी उद्देश्य किसी साधना या किसी कार्य का कोई महत्व लगभग न के बराबर हो जाता है | इस अभिशाप से जीवन जीर्ण-शीर्ण युक्त हो जाता है | ऐसे व्यक्ति के जीवन में अनेक विसंगतियों का भार बढ़ता ही जाता है | जिस दिन होली दहन की रात हो उसके पूर्व ही साधक को '' छोटे मोती शंख '' को केसर से पूरी तरह रंगकर पीले चावलों के ढेर में स्थापित कर देना चाहिए | उसके बाद रात्रि के 8 से 10 के मध्य '' मूंगे की माला '' से केवल एक माला मंत्र जप ही करना होता है |

मंत्र - '' ॐ श्रीं ह्रीं क्रों यें ''

उपरोक्त मंत्र का एक माला जप करने के बाद साधक को चाहिए कि , वह चावलों सहित '' मोती शंख '' और '' माला '' को जलती हुई होलिका में विसर्जित कर दे | उसके पश्चात घर लौट कर स्नान कर पवित्र भावना से 12 से 15 मिनट तक अपने गुरुदेव का स्मरण / ध्यान करे | यह साधना इतनी तीव्र प्रभावी और तीक्ष्ण है कि वह साधक की धनहीनता तथा जीवन में होने वाली कमियों को समाप्त कर देती है | इस साधना को सिद्ध करने वाले साधक का जीवन संपन्न तथा वैभवयुक्त हो जाता है | यह साधना अत्यधिक वैभव वृद्धि कारक , धन वृद्धि कारक तथा ख़ुशियों और सम्पन्नता प्रदायक है |

सम्मोहन और वशीकरण साधना

होलिका दहन की रात तो वशीकरण , सम्मोहन और सौंदर्य की अनोखी एवं विशेष रात्रि है | यह दिन इन साधनों को संपन्न करने की विशेष सिद्धि की रात मानी जाती है | यदि कोई साधक ऐसे मनोरथों को सात्विक भाव से साधना कर संपन्न करता है , तो उसे निश्चित सफलता का लाभ मिलता है | क्योंकि वास्तव में होली एक प्रेमसंचार का त्यौहार है , इसलिए प्रेम संबंधी , विवाह संबंधी अथवा दांपत्य जीवन मे मधुरता , सरसता तथा स्थिरता बनाए रखने के लिए उपयुक्त साधना की रात मानी जाती है | इस रात को सफलता प्राप्त करने वाला साधक ही वशीकरण की चेतना को आत्मसात कर पाता है , तथा उसके व्यक्तित्व मे सम्मोहन , आकर्षण मधुरता और ऐसे ही विशिष्ट गुणों का समावेश हो जाता है | जिससे उसका सामाजिक और पारिवारिक जीवन सफल हो जाता है |

इस साधना को करने से पूर्व साधक को सबसे पहले '' शक्तिचक्र '' प्राप्त करना आवश्यक होता है | यह शक्ति चक्र को सम्मोहन मंत्रों से सिद्ध करके तथा स्फटिक माला से 2 माला मंत्र जप करना होता है | यहां यह तथ्य विशेष ध्यान देने योग्य बात है कि अगर साधक को किसी को विशेष रूप से सम्मोहित करना हो तो , उसके नाम का संकल्प लेकर ही इस तंत्र का जप प्रारम्भ करें |

मंत्र - '' ॐ कामाय क्लीं क्लीं सम्मोहनं वश्यमानय कामिन्यै क्लीं ''

इस मंत्र को यदि पति और पत्नी दोनों ही सिद्ध करना चाहें तो उनके जीवन में मधुरता और सरसता आती है , परंतु इसके लिए दो अलग-अलग '' शक्तिचक्र '' प्राप्त करने होंगे | साधना के दूसरे दिन '' चक्र '' और '' माला '' को किसी आम की जड़ में दबा दें |

आज यहां हम इन साधनों को बताने के बाद लोगों को वचन देते हैं कि , कुछ समय बाद हम इसका दूसरा भाग भी प्रकाशित करेंगे | तब तक आप साधनाओं को पूर्णतयः कंठस्थ और मन मस्तिष्क मे बिठाले , ताकि आपको किसी प्रकार की अड़चन न हो | तब तक के लिए धन्यवाद , प्रणाम , नमस्कार |

इति श्री

web - gsirg.com


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

1 इलाज ; मोटापा

web - gsirg.com helpsir.blogspot.in इलाज ; मोटापा इस दुनिया में हर एक प्राणी सुगठित , सुंदर और सुडोल तथा मनमोहक शरीर वाला होना चाहता है | इसके लिए वह तरह तरह के व्यायाम करता है | सुडौल शरीर पाने के लिए वह हर व्यक्ति जो मोटापे से परेशान है , प्राणायाम और योग का भी सहारा लेता है | लेकिन उसका वातावरणीय प्रदूषण , अनियमित आहार-विहार उसके शरीर को कहीं ना कहीं से थोड़ा या बहुत बेडौल कुरूप या भद्दा बना ही देते हैं | आदमियों के शरीर में होने वाली इन कमियों मैं एक मोटापा भी है | जिसके कारण व्यक्ति का शरीर बेबी डॉल जैसा दिखाई पड़ने लगता है | बहुत से यत्न और प्रयत्न करने के बाद भी उसे इसमें सफलता नहीं मिल पाती है | वस्तुतः शरीर का मोटा होना उस व्यक्ति के लिए लगभग अभिशाप सा होता है | वसा की आवश्यकता हमारे शरीर के अंगों और प्रत्यंगों को ढकने का कार्य बसा या चर्बी का होता है | जिसकी एक मोटी परत त्वचा के नीचे विद्यमान रहती है | इस चर्बी का काम शरीर को उष्णता प्रदान करना है ...

इलाज ; एसिड अटैक [1/15 ] D

web - gsirg.com इलाज ; एसिड अटैक के क्या कारण आजकल अखबारों में तेजाब से हमले की खबरें पढ़ने को मिल ही जाती हैं। तेजाब से हमला करने वाले व्यक्ति प्रायः मानसिक बीमार या किसी हीनभावना से ग्रस्त होते हैं। ऐसे लोग अपनी हीनभावना को छिपाने तथा उसे बल प्रदान करने के लिए अपने सामने वाले दुश्मन व्यक्ति पर तेजाब से हमला कर देते हैं। कभी-कभी इसका कारण दुश्मनी भी होता है , इसके अलावा कभी-कभी लोग अपनी आत्मरक्षा के लिए भी एसिड अटैक का अवलंबन कर लेते हैं। कारण कुछ भी हो किंतु इसमें पीड़ित को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे हमलों का होना या ऐसी घटनाएं होना हर देश में आम बात हो गई है। इस्लामी देशों में लड़कियों को उनकी किसी त्रुटि के कारण तो ऐसी धमकियां खुलेआम देखने को मिल जाती हैं। \\ शरीर का बचाव \\ यदि के शरीर किसी पर तेजाब से हमला होता है , उस समय शरीर के जिस भाग पर तेजाब पड़ता है , वहां पर एक विशेष प्रकार की जलन होने लगती है | इस हमले में शरीर का प्रभावित भाग बेडौल , खुरदरा और भयानक हो सकता है | इस हमले से पीड़ित व्यक्ति शरीर की त...

दुख की आवश्यकता दुख की आवश्यकता दुख की आवश्यकता

 दुख क्या है ? इस नश्वर संसार के जन्मदाता परमपिता ईश्वर ने अनेकों प्रकार के प्राणियों की रचना की है | इन सभी रचनाओं में मानव को सर्वश्रेष्ठ माना गया है | इस संसार का प्रत्येक मनुष्य अपना जीवन खुशहाल और सुख में बिताना चाहता है , जिसके लिए वह अनेकों प्रकार की प्रयत्न करता रहता है | इसी सुख की प्राप्ति के लिए प्रयास करते हुए उसका संपूर्ण जीवन बीत जाता है | यहां यह तथ्य विचारणीय है कि क्या मनुष्य को अपने जीवन में सुख प्राप्त हो पाते हैं | क्या मनुष्य अपने प्रयासों से ही सुखों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर पाता है | यह एक विचारणीय प्रश्न है | सुख और दुख एक सिक्के के दो पहलू वास्तव में देखा जाए तो प्रत्येक मानव के जीवन में सुख और दुख दोनों निरंतर आते-जाते ही रहते हैं | सुख के बाद दुख और दुख के बाद सुख की पुनरावृत्ति होती ही रहती है | यह प्रकृति का एक सार्वभौमिक सिद्धांत है | अगर किसी को जीवन में केवल सुख ही मिलते रहे , तब हो सकता है कि प्रारंभ में उसे सुखों का आभास ज्यादा हो | परंतु धीरे-धीरे मानव को यह सुख नीरस ही लगने लगेंगे | जिसके कारण उसे सुखों से प्राप्त होने वा...