सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इलाज ; दिल की धड़कन की बीमारी का



web - gsirg.com
helpsir.blogspot.in

इलाज ; दिल की धड़कन की बीमारी का
हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण अंग हैं | इन महत्वपूर्ण अंगों में हृदय का प्रमुख स्थान है | यह शरीर के भीतर ,छाती के बाई ओर स्थित होता है | इस स्थान पर हाथ रख कर दिल की धड़कन का अनुभव किया जा सकता है | अगर हम यहां कान लगाकर सुने तो हमे दिल के धड़कन की आवाज भी साफ साफ सुनाई देगी | एक स्वस्थ व्यक्ति का हृदय नियमित रूप से 1 मिनट में लगभग 72 बार धड़कता है | यह धड़कन एक नियमित समय अंतराल पर होती रहती है | यदि इस समय अंतराल में अनियमितता मिले तब जान लेना चाहिए कि उस व्यक्ति को दिल धड़कन की बीमारी है |
रोग विचार
जब किसी कारण से दिल की धड़कन कम या ज्यादा हो जाती है , और नियमित रूप से होती रहती है | तब व्यक्ति इस रोग से पीड़ित हैं , यह जान लेना चाहिए | ऐसी अवस्था में दिल की धड़कन का नियमित रूप से बढ़ते जाना या कम होते जाना दोनों ही स्थितियां चिंता का विषय बन जाती है | कभी-कभी तात्कालिक प्रभाव से भी धड़कन बढ़ या घट जाया करती है |तथा अपनेआप ठीक भी हो जाया करती है , ऐसी स्थिति को रोग नहीं मानना चाहिए | परंतु नियमित रूप से धड़कन कम या ज्यादा होती रहे तब रोग माना जा सकता है |
धड़कन क्या है
इसको जानने के लिए हमें हृदय की बनावट जानना होगा | हमारा हृदय चार कोठियों में बंटा होता है | इसमें अशुद्ध रक्त लाने वाली और शुद्ध रक्त ले जाने वाली रक्त वाहिनियां होती है | इन चारों कोठियों में अनैच्छिक मांसपेशियां पेशियों के दरवाजे होते हैं , जो नियमित अन्तराल पर खुलते और बंद होते रहते हैं | यहां से रक्त ले जाने और रक्त आने पर एक विशेष प्रकार की आवाज होती रहती है | इसी आवाज को धड़कन कहते हैं | रक्त के संचरण की यह क्रियाएं 1 मिनट में 72 बार होती हैं | जब धड़कन की इस क्रिया 72 से कम या ज्यादा हो जाती है | उस समय दिल की आवाज आने में अंतर आ जाता है | इसी विशेष आवाज़ के अंतर हो जाने को ही दिल के धड़कने की बीमारी कहां जाता है |
हृदय रोग होने के कारण
दिल धड़कन में विकृति आने की बहुत से कारण हैं | इसमें रोगी का अनियमित आहार तथा बिहार प्रमुख है | दूषित वातावरण , विभिन्न प्रकार के रोग , दिल की धड़कन को प्रभावित करते हैं | जैसे
धड़कन कम होने के पूर्व रोगी को दस्त लगना , बवासीर या पेट के रोग होते रहते हैं | खून की कमी होना , टी ० बी ० की बीमारी या प्रमेह की शिकायत भी रोगी को दिल की धड़कन रोग होने से पूर्व हुआ करती है | इसके अलावा शरीर पर चर्बी का बढ़ जाना , धातु दुर्बलता और ब्लड प्रेशर भीदिल की धड़कन के कम होने के कारण हैं |
इसी प्रकार दिल के अधिक धड़कन के रोग के पूर्व रोगी को विभिन्न प्रकार की शारीरिक व्याधियां भी हो जाती है जैसे खांसी , हिचकी ,श्वास , दाह और चेचक आदि रोग ,रोगी को पहले से हुए होते हैं |
रोग की भयानक अवस्था
यदि किसी व्यक्ति को यह रोग काफी दिनों तक अपने गिरफ्त में लिए रहता है | यदि यह स्थिति लम्बे समय तक बनी रहे तब दिल की धड़कन की इस बीमारी को भयानक अवस्था में गिना जाता है | ऐसे में रोगी को थकावट तथा मूर्छा जैसी गंभीर अवस्थाओं से गुजरना पड़ सकता है | रोगी थोड़ा सा परिश्रम करने पर या फिर क्रोध और शोक करने पर मूर्छित अवस्था को भी पहुंच जाता है | ऐसी स्थिति में सबसे पहले रोगी की आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है | इसके बाद रोगी बेहोश हो जाता है | प्रारंभ में बेहोशी की अवस्था थोड़े समय की होती है | बाद में की अवस्था बढ़ती चली जाती है | रोगी का मन किसी काम में नहीं लगता है , इसके अलावा उसे सभी खाद्य वस्तुएं अप्रिय लगने लगती है | यदि दिल की धड़कन पुरानी हो जाए तो , रोगी मे रस , रक्त , मांस , अस्थि , मज्जा और शुक्र धातु भी क्षीण हो जाते है |
साधारण उपचार
यदि रोगी को तीव्र गति अवस्था की धड़कन है | तब रोगी को विश्राम की आवश्यकता होती है | रोगी को शारीरिक और मानसिक विश्राम देना अति आवश्यक होता है | उसको चिंता , शोक , क्रोध , ईर्ष्या और द्वेष आदि विकृतियां पैदा करने वाली मानसिक क्रियाएं बंद कर देनी चाहिए | उसके भोजन में अदरक , प्याज और लहसुन का प्रयोग अधिक करना चाहिए | खाने में जो मसाले प्रयोग किए जाते हैं उनमें सोंठ , काली मिर्च , लौंग , दालचीनी और तेजपात विशेष हितकारी होती है | फलों में पपीता , अंगूर , सेब और अंजीर का प्रयोग करें | मेवा में मुनक्का , बादाम , काजू अखरोट , पिस्ता और खजूर का भी प्रचुर मात्रा में प्रयोग करना चाहिए | इसके अलावा शीतल पदार्थों के अधिक सेवन से बचना चाहिए |
औषधीय उपचार
इसके औषधीय उपचार के लिए अर्जुन की छाल का बारीक चूर्ण बना ले | इसकी 4 ग्राम मात्रा को 20 ग्राम खांड के साथ रोगी को सेवन करवायें | इस दवा को गाय के आधा किलो उबले हुए दूध के साथ दिया जाता है | जिस समय रोगी कोई दवा दी जाए ,उस समय रोगी को खाली पेट होना चाहिए | इस प्रकार इस दवा के नित्य प्रयोग से रोग अपनी तीव्रता के अनुसार धीरे-धीरे कम होता चला जाता है ,और अंत में रोग समूल नष्ट हो जाता है | ह्रदय की धड़कन के लिए यह दवा बहुत मुफ़ीद है | इसके साथ ही ऊपर लिखे उपचार को भी जारी रखें | इससे रोग को समाप्त होने में मदद मिलेगी |
जय आयुर्वेद

हमारा अनुरोध है कि आप इसे पढ़ने के बाद शेयर कर दिया करें ताकि और लोग भी इसे पढ़ सकें|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

1 इलाज ; मोटापा

web - gsirg.com helpsir.blogspot.in इलाज ; मोटापा इस दुनिया में हर एक प्राणी सुगठित , सुंदर और सुडोल तथा मनमोहक शरीर वाला होना चाहता है | इसके लिए वह तरह तरह के व्यायाम करता है | सुडौल शरीर पाने के लिए वह हर व्यक्ति जो मोटापे से परेशान है , प्राणायाम और योग का भी सहारा लेता है | लेकिन उसका वातावरणीय प्रदूषण , अनियमित आहार-विहार उसके शरीर को कहीं ना कहीं से थोड़ा या बहुत बेडौल कुरूप या भद्दा बना ही देते हैं | आदमियों के शरीर में होने वाली इन कमियों मैं एक मोटापा भी है | जिसके कारण व्यक्ति का शरीर बेबी डॉल जैसा दिखाई पड़ने लगता है | बहुत से यत्न और प्रयत्न करने के बाद भी उसे इसमें सफलता नहीं मिल पाती है | वस्तुतः शरीर का मोटा होना उस व्यक्ति के लिए लगभग अभिशाप सा होता है | वसा की आवश्यकता हमारे शरीर के अंगों और प्रत्यंगों को ढकने का कार्य बसा या चर्बी का होता है | जिसकी एक मोटी परत त्वचा के नीचे विद्यमान रहती है | इस चर्बी का काम शरीर को उष्णता प्रदान करना है ...

इलाज ; एसिड अटैक [1/15 ] D

web - gsirg.com इलाज ; एसिड अटैक के क्या कारण आजकल अखबारों में तेजाब से हमले की खबरें पढ़ने को मिल ही जाती हैं। तेजाब से हमला करने वाले व्यक्ति प्रायः मानसिक बीमार या किसी हीनभावना से ग्रस्त होते हैं। ऐसे लोग अपनी हीनभावना को छिपाने तथा उसे बल प्रदान करने के लिए अपने सामने वाले दुश्मन व्यक्ति पर तेजाब से हमला कर देते हैं। कभी-कभी इसका कारण दुश्मनी भी होता है , इसके अलावा कभी-कभी लोग अपनी आत्मरक्षा के लिए भी एसिड अटैक का अवलंबन कर लेते हैं। कारण कुछ भी हो किंतु इसमें पीड़ित को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे हमलों का होना या ऐसी घटनाएं होना हर देश में आम बात हो गई है। इस्लामी देशों में लड़कियों को उनकी किसी त्रुटि के कारण तो ऐसी धमकियां खुलेआम देखने को मिल जाती हैं। \\ शरीर का बचाव \\ यदि के शरीर किसी पर तेजाब से हमला होता है , उस समय शरीर के जिस भाग पर तेजाब पड़ता है , वहां पर एक विशेष प्रकार की जलन होने लगती है | इस हमले में शरीर का प्रभावित भाग बेडौल , खुरदरा और भयानक हो सकता है | इस हमले से पीड़ित व्यक्ति शरीर की त...

[ j/1 ] बूढ़ों को काम शक्ति से भरपूर बनाने वाली औषधि

web - gsirg.com बूढ़ों को काम शक्ति से भरपूर बनाने वाली औषधि यह तो सभी जानते हैं कि जीवन का आखिरी चरण अर्थात बुढ़ापा होना एक शारीरिक प्रक्रिया है | शरीर के बुड्ढे हो जाने पर व्यक्ति की सभी इंद्रियां और अंग प्रत्यंग कमजोर हो जाते हैं | प्रत्येक व्यक्ति को अपने पूरे जीवन का एक लंबा अनुभव होता है | बुढ़ापे मे आदमी का शरीर अवश्य कमजोर हो जाता है , परन्तु उसका मन कभी कमजोर नहीं हो पाता है | क्योंकि व्यक्ति के मन की कोई उम्र उम्र सीमा नहीं होती है | इसलिए मन सदैव ही जवान बना रहता है | दूसरे शब्दों में इसे इस प्रकार भी समझ सकते हैं कि मन पर काल का प्रभाव कभी नहीं पड़ता है | मन की अनंत इच्छाएं प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अनेकों इच्छाएं करता रहता है , तथा उनकी पूर्ति के लिए आजीवन उसमें संलग्न भी रहता है | पर उसकी यह इच्छाएं केवल और केवल उसकी मृत्यु के बाद ही उसका पीछा छोड़ती है | ऐसी ही अनेकों इच्छाओं में कामेच्छा भी शामिल है | हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख और संपत्ति के साथ साथ कामेच्छा से भी जुड़ा रहना चाहता है | सुख और संपत्ति की इच्छाओं की पूर्ति के बाद अथवा न होने के बाद भी ,व...