सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इलाज ; कुष्ठ रोग जानकारी और बचाव

web - gsirg.com

इलाज ; कुष्ठ रोग जानकारी और बचाव


यह एक घृणित रोग है | इस रोग में आदमी के शरीर के अंगों का गलना शुरू हो जाता है | इस रोग से प्रभावित अंगों से दुर्गंधयुक्त मवाद निकलने लगती है , धीरे-धीरे रोगी के यह अंग गल गल कर बहने लगते हैं | रोग की चरमावस्था पर धीरे-धीरे के अंग शरीर से गायब या समाप्त हो जाते हैं | जिसके कारण कोई अन्य व्यक्ति उसके पास उठता बैठता या खाता पीता नहीं है | इसके अलावा वह रोगी से किसी प्रकार का संबंध भी नहीं रखना चाहता है | दूसरे शब्दों में अगर कहा जाए तो लोग ऐसे रोगी को घृणा की दृष्टि से देखते हैं | इस रोग का रोगी स्वयं भी अपने आप से घृणा करने लगता है , कभी-कभी तो रोगी रोग से परेशान होकर आत्महत्या करने का विचार भी करने लगता है |


कुष्ठ हर चूर्ण बनाना


कुष्ट के रोगी को चाहिए कि वह अपने रोग से निजात पाने के लिए यह चूर्ण बना ले | इसके लिए रोगी को बकायन नामक वृक्ष के बीज इकट्ठा करना होता है | इन बीजों की मात्रा जब 2 किलो ग्राम के लगभग हो जाए , तब इनकी साफ-सफाई कर ले , ताकि उन पर लगी धूल मिट्टी आदि निकल जाए | अब इन बीजों की आधी मात्रा यानी 1 किलो बीज , लगभग 12 से 13 किलोग्राम पानी में भिगो दे | इन बीजों को 7 दिन तक लगातार पानी मे भिगोने के बाद उस पानी मे ही खूब मल छान कर बीजों को फेंक दे , और पानी को सुरक्षित कर ले | शेष बचे 1 किलोग्राम बीजों को कूट-पीसकर कपड़छन चूर्ण बना ले |


सेवन विधि


इस चूर्ण की 10 ग्राम मात्रा प्रातः काल नित्य क्रियाओं से निबटने के बाद बिना कुछ खाये पिए , अपने मुँह मे भर ले | इसके बाद ऊपर से बीजों का बनाया हुआ पानी 50 ग्राम की मात्रा में भी पीते हुए चूर्ण को उदरस्थ कर ले | इस चूर्ण का 20 से 22 दिन लगातार प्रयोग करने के बाद रोगी के अंगो का गलना बंद हो जाएगा , तथा रोग भी समूल नष्ट होता जायेगा | देखने में तो यह एक सरल उपाय दिखाई पड़ता है , परंतु अपने प्रभाव से यह रोग को समूल नष्ट करने की ताकत रखता है |


रोगी का भोजन


औषधि के सेवनकाल में रोगी को चाहिए कि बहुत ही सादा भोजन ही करे | भोजन में चने के बेसन से बनी रोटियां , तथा देसी गाय का घी ही प्रयोग करे | बाजारों में बिकने वाले वेजिटेबल घी का प्रयोग सर्वथा वर्जित है | रोगी को नमक का सेवन बिल्कुल ही बंद कर देना चाहिए | उसे लगभग 25 दिनों तक केवल बेसन की रोटी और घी ही खाना चाहिए |


पूरक इलाज


इस रोग का मुख्य इलाज ही रोग को समाप्त करने के लिए काफी है , पन्तु यदि साथ में यह पूरक इलाज भी कर लिया जाए तो रोग को निर्मूल करने मे औषधि आसानी से आसानी से अपना काम कर पाती है |


रोगी को चाहिए कि बाजार से लगभग 50 ग्राम मूली के बीज ले आए , और उन्हें गन्ना के शुद्ध सिरका में पीसकर उसमें थोड़ा सा संख्या मिलकर लेप तैयार कर ले | लेप बनाने का यह काम शाम को करना चाहिए | लेप बनने के 2 घंटे बाद इसमें खमीर उठ जाएगा | अब दागों को किसी कपड़े से मल कर खमीर को दागों पर लगा लिया करें | इसके तुरंत बाद ही सोने का उपक्रम करते हुए सो जाए | इसके निरंतर प्रयोग से रोगी का रोग आराम से समाप्त हो जाता है |


कुष्ठ एक प्रकार का घृणित रोग तो है ही , तथा बुरा रोग भी है , जिससे रोगी का सौंदर्य नष्ट हो जाता है | इसके दाग दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जाते हैं | इसलिए इस रोग का इलाज अगर प्रारंभिक अवस्था मे ही उपचार कर लिया जाए तो रोग को आसानी से ठीक किया जा सकता है | अपनी चरमावस्था को पहुंचा हुआ रोग बड़ी ही मुश्किल से ठीक हो पाता है , अर्थात भयंकरता की स्थिति मे औषधियों का असर नहीं हो पाता है , या फिर बड़ी देर से होता है | इसलिए रोगी तथा उसके हितैषियों को चाहिए कि वह इस रोग की चिकित्सा , रोग का पता लगते ही तुरंत शुरू कर दे |


जय आयुर्वेद



web - gsirg.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धर्म ; सफलता देने तथा धनवर्षिणी साधनाएं [ भाग - एक ]

web - gsirg.com धर्म ; सफलता देने तथा धनवर्षिणी साधनाएं [ भाग - एक ] मेरे सम्मानित पाठकगणों आज हम सफलता प्रदान करने वाली कुछ साधनाओं के विषय पर चर्चा करेंगे , कि सफलता किसे कहते हैं ? हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है | परंतु सफलता का असली मार्ग क्या है ?वह या तो उसे जानता नहीं है या फिर जानने के बाद भी , उस पर चलना नहीं चाहता है , या चल नही पाता है | इस संबंध में संस्कृत के यह श्लोक उन्हें प्रेरणा दे सकता है | '' कर्मेण्य हि सिध्यंति कार्याणि न मनोरथै; सुप्तस्य एव सिंहस्य प्रविशंति मुखे न मृगाः '' अर्थ - मन में उत्पन्न होने वाली सभी आकांक्षाओं की पूर्ति , कर्म करने से ही होती है | जिस प्रकार एक सोता हुआ सिंह यदि कल्पना करे कि उसके मुंह में कोई मृग प्रवेश कर जाए , तो ऐसा संभव नहीं है | ठीक इसी प्रकार कर्म करने से ही मन में उत्पन्न होने वाली आकांक्षाओं की पूर्ति की जा सकती है , मात्र कल्पना करने से इच्छाओं की पूर्ति नही हो सकती है | यहाँ प्रत्येक मानव को यह जान लेना चाहिए...

इलाज ; एसिड अटैक [1/15 ] D

web - gsirg.com इलाज ; एसिड अटैक के क्या कारण आजकल अखबारों में तेजाब से हमले की खबरें पढ़ने को मिल ही जाती हैं। तेजाब से हमला करने वाले व्यक्ति प्रायः मानसिक बीमार या किसी हीनभावना से ग्रस्त होते हैं। ऐसे लोग अपनी हीनभावना को छिपाने तथा उसे बल प्रदान करने के लिए अपने सामने वाले दुश्मन व्यक्ति पर तेजाब से हमला कर देते हैं। कभी-कभी इसका कारण दुश्मनी भी होता है , इसके अलावा कभी-कभी लोग अपनी आत्मरक्षा के लिए भी एसिड अटैक का अवलंबन कर लेते हैं। कारण कुछ भी हो किंतु इसमें पीड़ित को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे हमलों का होना या ऐसी घटनाएं होना हर देश में आम बात हो गई है। इस्लामी देशों में लड़कियों को उनकी किसी त्रुटि के कारण तो ऐसी धमकियां खुलेआम देखने को मिल जाती हैं। \\ शरीर का बचाव \\ यदि के शरीर किसी पर तेजाब से हमला होता है , उस समय शरीर के जिस भाग पर तेजाब पड़ता है , वहां पर एक विशेष प्रकार की जलन होने लगती है | इस हमले में शरीर का प्रभावित भाग बेडौल , खुरदरा और भयानक हो सकता है | इस हमले से पीड़ित व्यक्ति शरीर की त...

धर्म ; मंत्रों में है अद्भुत शक्तियां

धर्म ; मंत्रों में है अद्भुत शक्तियां ---------------------------------------------- web - gsirg.com helpsir.bligspot.in 10 - 04 - 2018 ------------------------------------------------------------------------ हमारे प्राचीन ऋषि मुनि अनेक मंत्रों की जानकार थे , वह मंत्रों की सहायता से आश्चर्यजनक परोपकारी और जनहित के कार्य किया करते थे | आज इसी संबंध में हम कुछ जानकारी प्राप्त करेंगे | मंत्रों की शक्ति भौतिक शक्तियों से बढ़कर सूक्ष्म और सामर्थ्यवान होती है | यही कारण रहा है कि प्राचीन काल के ऋषियों मनीषियों और योगियों आदि ने मंत्रों की शक्तियों से पृथ्वी लोक , देवलोक और ब्रह्मांड की अनंत शक्तियों पर विजय पाई थी | मंत्रों का व्यापक प्रभाव और सामर्थ्य मंत्रों में अनेकों प्रभावी तथा सामर्थ्यवान शक्तियां निहित है | यही कारण है कि , प्राचीन काल के ऋषि मुनि मंत्रों के उपयोग से ही अपनी इच्छा के अनुसार किसी पदार्थ का स्थानांतरण कर सकते थे | मंत्रों की शक्ति आज भी विद्यमान है | अगर आज भी कोई व्यक्ति मंत्रों की स्थिति को अपने अंदर समाहित कर लेता है , तब उसको अनेक सामर्थ्यवान ...