सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इलाज : - हिस्टीरिया

gsirg.com helpsir.blogspot.com
इलाज : - हिस्टीरिया
यह महिलाओं को होने वाला एक गुप्त रोग है ,जो अधिकतर जवान महिलाओं को हो जाया करता है | इसके कारण महिलाओं को अत्यधिक परेशानी होती है | यदि किसी कारण से किसी महिला की यौन इच्छा की पूर्ति नहीं हो पाती है ,अर्थात कामेच्छा आधी अधूरी रह जाती है | इसी के कारण उन्हें यह रोग हो जाया करता है | यौन इच्छा की पूर्ति ना हो पाने पर महिलाएं अपने आप को अतृप्त मानने लगती है | ऐसी अवस्था में उनके मन मस्तिष्क में कुंठा की एक भावना आ जाती है | जिसके कारण यह रोग धीरे-धीरे उनके शरीर में पांव पसारने लगता है , और कालांतर में अपना विकट रूप धारण कर लेता है | यह बीमारी अगर एक बार हो जाए तो बड़ी परेशानी से दूर हो पाती है |
सामान्य लक्षण
इस रोग से पीड़ित महिला को कभी भी , किसी समय और किसी भी स्थान बेहोशी आ जाती है | बेहोशी की हालत में उसके हाथ-पैर अकड़ने लगते हैं | उसका चेहरा विकृत होकर निस्तेज हो जाता है | इसके अलावा उसके मुंह से झाग भी निकलने लगती है | रोगिणी महिलाओं को चक्कर भी आने लगते हैं | रोगिणी अर्ध पागल अवस्था में अंट शंट और उटपटांग बोलने लगती है | अगर रोहिणी को प्रकाश की ओर देखने को कहा जाए तो उसे परेशानी होती है | कभी-कभी उसका शरीर अस्वाभाविक क्रियाएं भी करने लगता है | अगर कोई दूसरा व्यक्ति उसके शरीर को छू ले , उस समय उसे बहुत ही दर्द होता है |
रोग के कष्टकारी लक्षण
रोगिणी को सांस लेने में कठिनाई होती है गले में दर्द होता है , और कभी-कभी तो शरीर के किसी किसी हिस्से में हमेशा ही दर्द बना रहता है | रोहिणी को ऐसा महसूस होता है जैसे उसके पेट में वायु का गोला सा उठा है | ऐसा महसूस होने के बाद वह बेहोश हो जाती है | रोग के प्रसार के समय उसकी मानसिक स्थिति संज्ञाशून्य हो जाती है | रोग शुरू होने के पूर्व तथा पश्चात महिलाओं को हृदय के क्षेत्र मैं दर्द का एहसास होता रहता है | उसके मुंह से अक्सर जंभाई आती रहती है | रोहिणी अक्सर दुखी रहती है , और शरीर में भी कहीं-कहीं दर्द का अनुभव करती रहती है |
रोग के कारण
हिस्टीरिया रोग से पीड़ित महिला को कामेच्छा की अतृप्ति बने रहना इसका एक प्रमुख लक्षण है | इसके अलावा उसके शरीर में खून की कमी बनी रहती है | उसकी पाचन शक्ति प्रदूषित हो जाती है | रोगी महिला में यह लक्षण प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसके शोक करने के कारण होते हैं | इन्ही कारणों के परिणामस्वरूप यह बीमारी होती है |
उपचार
इस रोग से पीड़ित महिला का इलाज करते समय सबसे पहले उसके रोग के के कारणों और रोग की तीव्रता पर विचार करना चाहिए | उसके बाद ही उपचार शुरू करना चाहिए रोगिणी को हरदम यह विश्वास दिलाते रहना चाहिए कि उसका रोग कोई बहुत बड़ा रोग नहीं है | वह जल्दी ही ठीक हो जाएगी | यदि ऐसे विचार रोगी के मन में आ जाते हैं | तो उसका उपचार करने में भी आसानी होती है | उपचार के लिए चिकित्सक को चाहिए कि वह ब्राह्मी , जटामांसी , शंखपुष्पी , असगंध और बच का समान मात्रा का चूर्ण बनाकर रखें | इस चूर्ण की 3 से 5 ग्राम की मात्रा रोगिणी की शक्ति अर्थात बलाबल के अनुसार देना चाहिए | ऐसी मात्राएं प्रतिदिन रागिनी को दिन में दो बार देनी होती है | दवा को भोजन के बाद दूध के साथ सेवन कराया जा सकता है | इससे रोग दूर हो जाता है | क्योंकि रोज बहुत ही कठिन होता है इसलिए उपचार भी लंबे समय तक चलेगा |
पूरक उपचार
चिकित्सक को चाहिए कि उपरोक्त उपचार के साथ भोजन के बाद रोहिणी को दो चम्मच सारस्वतारिष्ट भी पानी में मिलाकर सेवन कराएं | इसके अलावा ब्राह्मी वटी और अमरसुंदरी वटी की एक-एक टिकिया सुबह और रात को सोते समय सेवन करने की सलाह दी जाय | इसके साथ ही रोगी को ऐसे पदार्थ खाने खिलाने से मना कर दिया जाय जिनसे वायु का प्रकोप बढ़ता हो | इस चिकित्सा को करने के बाद रोगी को रोग से छुट्टी मिलने की पूरी संभावना रहती है | रोगी के परिजनों को चाहिए कि वे रोगी के लिए स्वच्छ वातावरण , साफ कपड़े और हवादार कमरे की व्यवस्था भी करें | उसके पति का यह हरदम प्रयास रहना चाहिए कि वह रोगिणी से प्यार भरी बातें करे ,और सम्भोग के समय उसकी कामेच्छा अतृप्त ना रह जाए इसकी पूरी कोशिश किया करे | इसके अलावा पीड़ित महिला के साथ परिवारजनों का व्यवहार उसके प्रति सद्भावनापूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण होना चाहिए | इससे भी रोगिणी की मानसिक दशा में सुधार की संभावनाएं बढ़ जाती हैं ,तथा रोग को निर्मूल होने में समय कम लगता है |
जय आयुर्वेद


हमारा अनुरोध है कि आप इसे पढ़ने के बाद शेयर कर दिया करें ताकि और लोग भी इसे पढ़ सकें| धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इलाज ; एसिड अटैक [1/15 ] D

web - gsirg.com इलाज ; एसिड अटैक के क्या कारण आजकल अखबारों में तेजाब से हमले की खबरें पढ़ने को मिल ही जाती हैं। तेजाब से हमला करने वाले व्यक्ति प्रायः मानसिक बीमार या किसी हीनभावना से ग्रस्त होते हैं। ऐसे लोग अपनी हीनभावना को छिपाने तथा उसे बल प्रदान करने के लिए अपने सामने वाले दुश्मन व्यक्ति पर तेजाब से हमला कर देते हैं। कभी-कभी इसका कारण दुश्मनी भी होता है , इसके अलावा कभी-कभी लोग अपनी आत्मरक्षा के लिए भी एसिड अटैक का अवलंबन कर लेते हैं। कारण कुछ भी हो किंतु इसमें पीड़ित को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे हमलों का होना या ऐसी घटनाएं होना हर देश में आम बात हो गई है। इस्लामी देशों में लड़कियों को उनकी किसी त्रुटि के कारण तो ऐसी धमकियां खुलेआम देखने को मिल जाती हैं। \\ शरीर का बचाव \\ यदि के शरीर किसी पर तेजाब से हमला होता है , उस समय शरीर के जिस भाग पर तेजाब पड़ता है , वहां पर एक विशेष प्रकार की जलन होने लगती है | इस हमले में शरीर का प्रभावित भाग बेडौल , खुरदरा और भयानक हो सकता है | इस हमले से पीड़ित व्यक्ति शरीर की त...

धर्म ; प्रगति का एकमात्र उपाय है तपश्चर्या [ 19 ]

Web - 1najar.in प्रगति का एकमात्र उपाय है तपश्चर्या प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के दो ही प्रमुख क्षेत्र हैं | इसमें में प्रथम है , भौतिक क्षेत्र , तथा दूसरा है आध्यात्मिक क्षेत्र | इस भौतिक संसार का प्रत्येक प्राणी इन्हीं दो क्षेत्रों में से ही किसी एक को अपने जीवन में क्रियान्वित करना चाहता है | अपने प्रयास से उसको उस क्षेत्र में सफलता लगभग मिल ही जाती है | दोनों ही क्षेत्रों में सफलता के लिए केवल एक ही नियम काम करता है | उस नियम का नाम है तपश्चर्या | प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अभीष्ट श्रम करना पड़ता है | इसके लिए उसे प्रयत्न , पुरुषार्थ , श्रम और साहस का अवलंबन लेना पड़ता है | सफलता को पाने में यह सभी तत्व महत्वपूर्ण है | फिर भी प्रयत्न का एक अलग ही स्थान है | प्रयत्न परायणता यह तो सर्वविदित है कि व्यक्ति चाहे किसान हो , मजदूर हो , शिल्पी हो , पहलवान हो , कलाकार हो , चपरासी हो या अखबार हो अथवा कुछ भी हो उसको सफलता प्राप्त के सभी पायदानों को अपनाना ही पड़ता है | व्यक्ति के ...

धर्म ; मां की साधना की चमत्कारी परिणाम [ 10 ]

Web - 1najar.in माँ की साधना की चमत्कारी परिणाम इस संपूर्ण संसार में माता के अनेकों भक्त हैं , वह उनकी भक्ति की प्राप्ति के लिए साधना भी करते हैं | वैसे तो आदिशक्ति माता की साधना का कोई विशेष विधि , विधान या विज्ञानं नहीं है | माता तो केवल ''मां '' नामक एकाक्षरी मंत्र से ही प्रसन्न हो जाती हैं | फिर भी यदि माता की साधना की जाए तो उसके चमत्कारी परिणाम प्राप्त होते हैं | मां के साधकों और भक्तों का अनुभव है कि मां की साधना में अनेकों रहस्य समाए हुए हैं | जब यह करुणामयी माता अपने पुत्रों से प्रसन्न होती हैं | तब वह कभी भी अपने भक्तों को अपने चमत्कारिक परिणामों द्वारा दुखों कष्टों और व्याधियों आज से मुक्ति दिला सकती हैं | जिससे उनके भक्तों का जीवन सफल हो जाता है | करुणा प्रेम और वात्सल्य का भंडार माताजी अपने भक्तों से कभी भी किसी प्रकार की साधना , जप अथवा विधि या विधान की अपेक्षा नहीं करती हैं | आदिशक्ति माता की मूल प्रकृति और स्वभाव मै ही केवल करुणा , प्रेम और वात्सल्य का सागर समाया हुआ है | इसलिए वह हर एक प्राणी को पुत्रवत मानती हैं ...