सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

[14 ] उपासना

web -gsirg.com

[14 ] उपासना


हमारी यह पृथ्वी , जिस पर हम निवास करते हैं , आज से लगभग अरबो वर्ष पूर्व निर्मित हुई थी | इस काल को हम '' अनादिकाल ' कह सकते हैं | इसके बाद ही '' आदिकाल '' का नंबर आता है | हमारे देश के लोगों का प्राचीन धर्म '' वैदिक धर्म '' रहा है | आदि काल से लेकर अब तक इस वैदिक धर्म मे अनेकों विद्वान , ऋषि मुनि और मनीषी हुए हैं , जिन्होंने संसार का कल्याण करते हुए , अपना सारा जीवन व्यतीत किया है , परंतु उनका अपना जीवन कैसा रहा है , यह जानने के लिए हमें काफी पीछे समय का अवलोकन करना होगा | वैदिक ऋषि परोपकारी कार्यों मे लिप्त होने से पूर्व , अपने जीवन का परिष्कार करते थे | इसके लिए वह अनेकों प्रकार के धार्मिक कार्यों का अनुष्ठान किया करते थे | इन धार्मिक कार्यों और अनुष्ठानों को संपन्न करके वह लोग जब संपूर्णता को प्राप्त कर लेते थे | जीवन की संपूर्णता प्राप्त करने के लिए वह जीवन में अनेकों प्रकार के कार्य किया करते थे | इन धार्मिक कार्यों में , ' उपासना क्या है ' प्रत्येक साधक व्यक्ति को , यह जानना अति आवश्यक है |

उपासना का अर्थ


अगर शाब्दिक रूप में उपासना को समझा जाए तो , यह शब्द ' उप ' तथा ' आसन ' शब्दों के मेल से बना है | उप का अर्थ है समीप , तथा आसन का अर्थ है बैठना | दोनों शब्दों के संयोग से ' समीप आने ' या ' समीप बैठने ' के अर्थ का प्रगटीकरण होता है | जिस प्रकार आग के पास बैठने से गर्मी का लगना , तथा बर्फ के पास बैठने से ठंड का लगना सर्वविदित है | ठीक इसी प्रकार , यदि दैवीय शक्तियों की समीपता प्राप्त कर ली जाए तो , उन दैवीय शक्तियों के गुणों का व्यक्ति के अंदर समावेश संभव है |


दैवीय गुणों का समावेश


जब कोई भी ऋषि-मुनि या साधक अपने किसी दैवीय पुरुष की उपासना करते हैं | उस समय उन्हें उनका सानिध्य प्राप्त होता है | सानिध्य प्राप्ति यह क्रम उनके जीवन मे आने वाले अगले पलों मे भी निरन्तर चलता ही रहता है | दैवीय शक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर लेने के पश्चात , उस साधक में निहित हुई सर्वश्रेष्ठ शक्तियां , अपने गुणों से साधक को वैसे ही लाभान्वित करती चली जाती हैं , जैसे ट्रांसफार्मर से बिजली का तार जुड़ जाने पर विद्युत के प्रवाह का चल निकलना अवश्यंभावी हो जाता है | ठीक इसी प्रकार यदि दैवीय शक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर लिया जाए , तो व्यक्ति के अन्दर उस देवता के दैवीय गुणों का जीवन में समावेश संभव होने के साथ ही साथ आत्मोन्नति होना भी सम्भव हो जाता है |


आत्मोन्नति

आदिकाल के वैदिक ऋषि मुनि ,आत्मोन्नति को ही मानवीय जीवन का चरमोत्कर्ष मानते थे | अतः इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए वह अनेकों प्रकार के धार्मिक कृत्य किया करते थे | जिनमें जप -तप , ध्यान- धारणा , पूजा -उपासना, साधना - आराधना और योग- तप आदि का सहारा लिया करते थे | उनका विचार होता था कि उपरोक्त किस्म के अनेक तरीकों से ही उन्हें अपने जीवन में सफलता मिल पाएगी | उनका विचार यह भी था कि , यही वह रास्ते हैं जिनका अनुगमन करके ही वह लोग अपने उद्देश्य की प्राप्ति कर सकते हैं | इसीलिए इन कार्यों को वह समर्पित भाव से किया करते थे |


आत्मोन्नति का उद्देश्य


अपने जीवन में आत्मोन्नति के लिए प्रयासरत साधकों को जब इसमें सफलता मिल जाती थी | तब ही उनके व्यक्तित्व में श्रेष्ठ गुणों का समावेश हो जाता था | क्योंकि उनकी आत्मोन्नति का उद्देश्य केवल परमपिता ईश्वर से साक्षात्कार करना ही नहीं होता था , बल्कि इससे भी अलग उन्हें अपने व्यक्तित्व में श्रेष्ठ मानवीय गुणों का विकास करना भी होता था | इन ऋषि-मुनियों ने अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर , सर्वसाधारण जनता को इस तथ्य की शिक्षा दी थी के श्रेष्ठ मानवीय गुणों को जीवन में धारण करने का सबसे सरल मार्ग उपासना है |


प्रत्येक मंत्र का निर्धारित देवता


हमारे वैदिक धर्म में 33 प्रकार [ कोटि ] के देवता माने गए हैं | वैदिक मंत्रों में प्रत्येक देवता के लिए अलग-अलग मंत्र निर्धारित हैं | जैसे आदिशक्ति मां गायत्री के गायत्री मंत्र के देवता सविता [ सूर्य ] हैं | इसी प्रकार से प्रत्येक देवता का मंत्र भी निर्धारित है | जब कोई साधक मां गायत्री की उपासना करता है , उस समय सूर्य की अदृश्य किरणें , साधक के जीवन समाविष्ट हो जाती है , जो साधक के प्राणों को पुष्ट करती हैं , और उसकी जीवनी शक्ति का संवर्धन करती हैं | इसका प्रभाव , यह होता है कि , वह मनुष्य सत्य पथ पर चलने लगता है , तथा पवित्रता और प्रखरता का अनुगामी बन जाता है | इसी प्रकार निश्चित मंत्र द्वारा किसी देवता की उपासना करने से साधक को तरह-तरह की अभूतपूर्व शक्तियों की प्राप्ति होती है | जिससे उसके अंदर जीवनीशक्ति का विकास हो जाता है , और वह भी पवित्रता और प्रखरता का अनुगमन करने लगता है |


मेरा विचार है कि उपरोक्त लेख को समझ कर आप सभी उपासना की महत्ता से परिचित हो गए होंगे | आपको यह जानकर अद्भुत अनुभूति होगी कि , किसी भी देवता की निरंतर उपासना करना ही आत्मोन्नति का सर्वश्रेष्ठ मार्ग है |


इति श्री



web = gsirg.com







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इलाज ; एसिड अटैक [1/15 ] D

web - gsirg.com इलाज ; एसिड अटैक के क्या कारण आजकल अखबारों में तेजाब से हमले की खबरें पढ़ने को मिल ही जाती हैं। तेजाब से हमला करने वाले व्यक्ति प्रायः मानसिक बीमार या किसी हीनभावना से ग्रस्त होते हैं। ऐसे लोग अपनी हीनभावना को छिपाने तथा उसे बल प्रदान करने के लिए अपने सामने वाले दुश्मन व्यक्ति पर तेजाब से हमला कर देते हैं। कभी-कभी इसका कारण दुश्मनी भी होता है , इसके अलावा कभी-कभी लोग अपनी आत्मरक्षा के लिए भी एसिड अटैक का अवलंबन कर लेते हैं। कारण कुछ भी हो किंतु इसमें पीड़ित को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। ऐसे हमलों का होना या ऐसी घटनाएं होना हर देश में आम बात हो गई है। इस्लामी देशों में लड़कियों को उनकी किसी त्रुटि के कारण तो ऐसी धमकियां खुलेआम देखने को मिल जाती हैं। \\ शरीर का बचाव \\ यदि के शरीर किसी पर तेजाब से हमला होता है , उस समय शरीर के जिस भाग पर तेजाब पड़ता है , वहां पर एक विशेष प्रकार की जलन होने लगती है | इस हमले में शरीर का प्रभावित भाग बेडौल , खुरदरा और भयानक हो सकता है | इस हमले से पीड़ित व्यक्ति शरीर की त...

इलाज ; कुष्ठ रोग जानकारी और बचाव

web - gsirg.com इलाज ; कुष्ठ रोग जानकारी और बचाव यह एक घृणित रोग है | इस रोग में आदमी के शरीर के अंगों का गलना शुरू हो जाता है | इस रोग से प्रभावित अंगों से दुर्गंधयुक्त मवाद निकलने लगती है , धीरे-धीरे रोगी के यह अंग गल गल कर बहने लगते हैं | रोग की चरमावस्था पर धीरे-धीरे के अंग शरीर से गायब या समाप्त हो जाते हैं | जिसके कारण कोई अन्य व्यक्ति उसके पास उठता बैठता या खाता पीता नहीं है | इसके अलावा वह रोगी से किसी प्रकार का संबंध भी नहीं रखना चाहता है | दूसरे शब्दों में अगर कहा जाए तो लोग ऐसे रोगी को घृणा की दृष्टि से देखते हैं | इस रोग का रोगी स्वयं भी अपने आप से घृणा करने लगता है , कभी-कभी तो रोगी रोग से परेशान होकर आत्महत्या करने का विचार भी करने लगता है | कुष्ठ हर चूर्ण बनाना कुष्ट के रोगी को चाहिए कि वह अपने रोग से निजात पाने के लिए यह चूर्ण बना ले | इसके लिए रोगी को बकायन नामक वृक्ष के बीज इकट्ठा करना होता है | इन बीजों की मात्रा जब 2 किलो ग्राम के लगभग हो जाए , तब इनकी साफ-सफाई कर ले , ताकि उन पर लगी धूल मिट्टी आदि निकल जाए | अब इन बीजों की आधी मात्रा यानी 1 किल...

काम शक्ति से भरपूर बनाने वाली औषधि | Kamshakti se bharpoor bananewali aoshdhi

                                  web - helpsir.blogspot.com काम शक्ति से भरपूर बनाने वाली औषधि यह तो सभी जानते हैं कि जीवन का आखिरी चरण अर्थात होना एक शारीरिक है | शरीर के बुड्ढे हो जाने पर व्यक्ति की सभी इंद्रियां और अंग प्रत्यंग कमजोर हो जाते हैं | प्रत्येक व्यक्ति को अपने पूरे जीवन का एक लंबा अनुभव होता है | बुढ़ापे मे आदमी का शरीर अवश्य कमजोर हो जाता है , परन्तु उसका मन कभी कमजोर नहीं हो पाता है | क्योंकि व्यक्ति के मन की कोई उम् सीमा नहीं होती है | इसलिए मन सदैव ही युवा बना रहता है | दूसरे शब्दों में इसे इस प्रकार भी समझ सकते हैं कि मन पर काल का प्रभाव कभी नहीं पड़ता है | Mircle Drug मन की अनंत इच्छाएं Young medicine प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अनेकों इच्छाएं करता रहता है , तथा उनकी पूर्ति के लिए आजीवन उसमें संलग्न भी रहता है | पर उसकी यह इच्छाएं केवल और केवल उसकी मृत्यु के बाद ही उसका पीछा छोड़ती है | ऐसी ही अनेकों इच्छाओं में कामेच्छा भी शामिल है | हर व्यक्ति अपने ज...